Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. गोविन्द केसी के समर्थन में काठमांडू में प्रदर्शन

 

काठमांडू, ३ सितम्बर । चिकित्सा शिक्षा सुधार संबंधी मांग करते हुए आमरण अनशन पर रहे डा. गोविन्द केसी के समर्थन में काठमांडू स्थित माइतघर में शनिबार विरोध प्रदर्शन हुआ है । अनशनरत केसी की जीवन रक्षा के लिए सरकार को दबाव देने की उद्देश्य सहित युवाओं की एक समूह ने प्रदर्शन किया है ।
डा. गोविन्द केसी विगत २० दिनों से त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल महाराजगंज में अनशन पर हैं । उन्होंने गत भाद्र २९ गते से अनशन शुरु किया था । लेकिन आज तक सरकार ने उनके मांग सम्बोधन नहीं किया है । चिकित्सकों का कहना है कि डा. केसी की स्वास्थ्य अवस्था जटिल होता जा रहा है, उनमें स्वास–प्रश्वास संबंधी समस्या है, बोलने की क्षमता भी नहीं है ।
स्मरणीय है, डा. केसी ६ सूत्रीय मांग के साथ गत भाद्र २९ गते जुम्ला में अनशन पर बैठ गए थे । लेकिन बाद में वह काठमांडू आ गए । विगत में हुए सम्झौता कार्यान्वयन और दुर्गम जिला में मेडिकल कॉलेज संचालन संबंधी मांग करते हुए डा. केसी ने अनशन शुरु किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com