काला बाजारी अनुगमन के लिए संसदीय समिति गठन
काठमांडू, ११ अक्टूबर । चाडपर्व के समय में होनेवाले संभावित काला बाजारी रोकने के लिए संसद् का उद्योग तथा वाणिज्य और श्रम तथा उपभोक्ता हित समिति ने संसदीय समिति गठन किया है । कहा गया है कि समिति की ओर से बाजार में होनेवाले संभावित काला बाजारी और महंगी नियन्त्रण किया जाएगा ।
आइतबार सम्पन्न समिति बैठक ने आगामी छठ पर्व तक के लिए ५ सदस्यी समिति बानाया है । समिति में सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) की ओर से सांसद् दिल कुमारी और मायादेवी न्यौपाने, प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस की ओर से सांसद् प्रकाश रसाईली, सुजाता परियार हैं । कहा गया है कि बांकी १ बाद में छनौट की जाएगी ।

