नेपाल स्थित भारतीय राजदूत विनय मोहन सेल्फ क्वारेन्टाइन में
काठमांडू, ११ अक्टूबर । नेपाल स्थित भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा सेल्फ क्वारेन्टाइन में रहे हैं । कोभीड–१९ संबंधी मापदण्ड को पालना करते हुए राजदूत विनय मोहन जी सेल्फ क्वारेन्टाइन में रहे हैं ।
शनिबार संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उडड्यन मन्त्री योगेश भट्टराई और राजदूत विनय मोहन जी बीच भेटवार्ता हुई थी । उसी दिन मन्त्री पोखरेल को बुखार हो गया था और उनमें कोराना पोजटिभ भी पाया गया । यही कारण विनय मोहन जी सम्पूर्ण भेट–वार्ता और कार्यक्रम को रद्द कर सेल्फ क्वारेन्टाइन में रहे हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार राजदूत महोदय में अभी तक कोरोना संबंधी कोई भी लक्षण नहीं है और कुछ दिनों में परीक्षण करने की तैयारी है ।

