Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘#भतारछाप’ चिन्ह पर वोट मांग रहे खेसारी, आते ही वायरल हुआ गाना Video

 

Bihar election Khesari Lal bhatar chhap Vidhayaki Ke Chunav Bhojpuri Song
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। हाल में उनका नया गाना भी खुब सुर्खियां बटोर रहा है। उनके इस नए गाने के बोल हैं ‘विधानसभा से लड़ब हम विधायकी के चुनाव‘।

नेता के अवतार में दिखे खेसारी
इस वीडियो में खेसारी लाल यादव एक नेता के अवतार में नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में खेसारी लोगों से ‘भतार छाप‘ जो इस गाने में उनका चुनाव चिन्ह है उसपर वोट देने के लिए लोगों से आग्रह करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसर उनका यह गाना चुनाव पर आधारित हैं और बिहार में इस समय विधानसभा चुनाव हैं। उनके इस गाने के रिलीज होने के बाद ऐक्टर के फैंस को लग रहा है कहीं खेसारी लाल यादव चुनाव लड़ने के मुड में तो नहीं।

गाने को किया जा रहा खूब पसंद
बता दें कि खेसारी लाल यादव ने चुनाव के महौल में इस गाने को रिलीज कर मौके को सही तरीके से भुनाया है। उनके इस चुनाव पर आधारित गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और श्याम सुंदर ने इसका संगीत दिया है। यूट्यूब चैनल ‘आदिशक्ति फिल्म्स’ द्वारा रिलीज किया गया ये गाना लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

Song : विधायकी के चुनाव Bihar election Khesari Lal bhatar chhap Vidhayaki Ke Chunav Bhojpuri Song
Singer : Khesari Lal Yadav , Antra Singh Priyanka
Lyrics : Akhilesh Kashyap
Music : Shyam Sundar
Digital : Vicky Yadav
Producer : Manoj Mishra
Company/Label : Aadishakti Films

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *