Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

करवा चौथ पर इन 10 कामों से अवश्य बचें तभी मिलेगा व्रत का फल

 

इस व्रत में महिलाएं सुबह सवेरे उठकर सरगी खाती हैं जो उन्हें उनकी सास देती है। सरगी की थाली में फल, ड्राई फ्रूट्स, मट्ठी, फैनी और ज्वैलरी होती है। सूर्योदय से पहले इसे खाने के बाद पूरे दिन कुछ खाया नहीं जाता है। महिलाएं रात को चांद देखकर उसे अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये 10 काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल

देर तक न सोएं
करवाचौथ के दिन देर तक न सोएं क्योंकि व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही हो जाती है।

सरगी के अलावा और कुछ न खाएं
सास की दी गई सरगी करवाचौथ पर शुभ मानी जाती है। व्रत शुरू होने से पहले सास अपनी बहू को कुछ मिठाइयां, कपड़े और श्रृंगार का सामान देती है। सरगी का भोजन करें और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 जुलाई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

भूरे और काले रंग के कपड़े न पहनें
पूजा-पाठ में भूरे और काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है। हो सके तो इस दिन लाल रंग के कपड़े ही पहनें क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है।

पूजा से ध्यान न भटकाएं
कुछ महिलाएं इस दिन समय व्यतीत करने के लिए टीवी देखती हैं या गपशप करती हैं। इस दिन पूजा से पहले और बाद में भजन-कीर्तन जरूर करें।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन द्वारा संबोधन... कहा ..घटना की तत्काल निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जाँच की जाएगी

सोते सदस्य को न उठाएं
खुद न सोने के अलावा इस दिन महिलाओं को घर के किसी भी सोते हुए सदस्य के उठाना नहीं चाहिए। हिंदू शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए व्यक्ति को नींद से उठाना अशुभ होता है।

किसी का अपमान न करें
व्रत करने वाली महिलाओं को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। महिलाओं को घर में किसी बड़े का अपमान नहीं करना चाहिए।

पति से न करें झगड़ा
शास्त्रों में कहा गया है कि करवा चौथ व्रत के दिन महिलाओं को पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए। झगड़ा करने से आपको व्रत का फल नहीं मिलेगा।

यह भी पढें   बोलबम तीर्थ यात्री की लहूलुहान चप्पल द्वारा खड़ा किया गया यक्ष प्रश्न : डॉ विजय दत्त

दूसरे को न दें अपने श्रृंगार का सामान
करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने श्रृंगार का सामान किसी दूसरी महिला को न दें और न ही इस दिन किसी दूसरी महिला के श्रृंगार का सामान लें।

इन चीजों का दान न करें
करवाचौथ के व्रत के दिन सफेद चीजों का दान करने से बचें। जैसे सफेद कपड़े, दूध, चावल, दही और सफेद मिठाई दान न करें।

नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें
आज के दिन नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचें। सुई-धागे का काम न करें। कढ़ाई, सिलाई या बटन टांकने जैसे काम भी इस दिन न करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com