Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१८ वर्षीया नेपाली युवती बीबीसी द्वारा सूचीकृत प्रभावशाली १०० महिलाओं की सूची में

 

काठमांडू, २४ नवम्बर । म्याग्दी जिला निवासी १८ वर्षीया सपना रोका मगर ब्रिटिस ब्रोडकास्टिक कर्पोरेसन (बीबीसी) में प्रभावशाली महिला की सूची में छनौट हो गई है । बीबीसी ने सन् २०२० के लिए विश्व के कई दिशों से १०० प्रभाशाली महिलाओं का छनौट किया है, उसमें नेपाल से सपना का नाम भी समावेश है ।
स्मरणीय है कि इस सूची में फिनल्याण्ड की प्रधानमन्त्री सना मरिन, अक्सफोर्ड विश्व–विद्यालय द्वारा निर्माण हो रहे नोवल कोरोना वायरस (कोभीड–१९) विरुद्ध भ्याक्सिन निर्माण के लिए नेतृत्व करनेवाली सारा गिल्बर्ट जैसे व्यक्तित्व (महिला) भी समावेश है ।
नेपाल से इस सूची में समावेश होनेवाली सपना लावारिश शव व्यवस्थापन कार्य में क्रियाशील युवती हैं । उन्होंने अभी तक ३ दर्जन से अधिक लावारिश शव व्यवस्थापन किया है । लकडाउन के अवधि में सपना लावारिश शव व्यवस्थापन पुनर्जीवन केन्द्र की ओर से निःशुल्क भोजन वितरण कार्य में भी सक्रिय थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *