नेकपा विभाजन का सपना देखनेवाले भ्रम में हैंः खनाल

इलाम, ३० नवम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री झलनाथ खनाल ने कहा है कि आज राजनीतिक बाजार में कई ऐसे व्यक्ति हैं, जो नेकपा विभाजन संबंधी बहस करते हैं, उनका मानना है कि ऐसे व्यक्ति भ्रम में हैं । उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी कहा– ‘नेकपा में विभाजन आएगी और मुझे कुछ बड़ा अवसर मिलेगा, अगर कोई ऐसी सपना देख रहे हैं तो उनको सपने से जाग जना चाहिए ।’
सोमबार अपने ही गृह जिला इलाम स्थित सूर्यदयो नगरपालिका, फिक्कल में निर्माण होनेवाला अस्पताल शिल्यान्यास कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता खनाल ने ऐसा कहा है । नेता खनाल ने आगे कहा– ‘आज नेकपा के संबंध राजनीतिक बाजार में जिसतरह बहस हो रहा है, उसको देखकर कुछ लोगों को लग भी सकता है कि नेकपा में विभाजन होनेवाला है । लेकिन यह संभव नहीं है । इसतरह की अनुमान गलत साबित होनेवाला है । जिसतरह मीडिया में प्रचारबाजी हो रहा है, नेकपा उतना कमजोर नहीं है ।’
नेता खनाल का आरोप है कि मीडिया में काम करनेवाले व्यक्तियों में परिपक्वता नहीं है, इसीलिए नेकपा विभाजन संबंधी समाचार और विचार प्रशारण कर रहे हैं । नेकपा कार्यकर्ताओं से उन्होंने आग्रह किया कि नेकपा विभाजन नहीं, मजबूत एकता के लिए बहस होना चाहिए ।

