Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परिवर्तन विरोधी शक्ति संघीयता और गणतन्त्र विरुद्ध सक्रिय हो रहे हैं: मन्त्री ज्ञावली

 

काठमांडू, ३० नवम्बर । सत्ताधारी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता तथा परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञावली ने कहा है परिवर्तन विरोधी शक्ति देश में सक्रिय हो रहे है । उनका मानना है कि ऐसे शक्ति देश में अस्थिरता चाहते हैं, जो आज के दिन संघीयता और गणतन्त्र के विरुद्ध नारेबाजी भी कर रहे हैं । सोमबार उनके ही गृहजिला गुल्मी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
देशव्यापी रुप में जारी राजावादियों का प्रदर्शन और सरकार विरुद्ध हो रहे प्रचारबाजी की ओर संकेत करते हुए मन्त्री ज्ञावली ने कहा– ‘लम्बे समय के बाद देश राजनीतिक स्थायित्व और विकास की ओर आगे बढ़ रहा है, लेकिन परिवर्तन विरोधी शक्ति स्वर मचा रहे हैं ।’ उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार किसी भी हालात में परिवर्तन होनेवाला नहीं है । मन्त्री ज्ञावली ने दावा किया है कि वर्तमान सरकार जनमुखी काम में क्रियाशील है, ऐसी अवस्था में सरकार परिवर्तन संबंधी चर्चा अनावश्यक है ।
कार्यकर्ता से आग्रह करते हुए मन्त्री ज्ञावली ने कहा– ‘वर्तमान सरकार राष्ट्रीयता के पक्ष में है, भ्रष्टाचार नियन्त्रण के लिए क्रियाशील है, जनता की घर घर में पीने का पानी और आधुनिक घर निर्माण जैसे कार्य में भी सरकार क्रियाशील है । ऐसी पृष्ठभूमि में सरकार विरुद्ध हला मचानेलों के पीछे लगने की जरुरत नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com