जसपा और कांग्रेस बीच दो सुत्रीय सम्झौता, संसद् अधिवेशन आह्वान के लिए दबाव देने का निर्णय
काठमांडू, २० दिसम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस और जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के बीच दो सूत्रीय सम्झौता हुई है । शनिबार शाम कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा से मिलने के लिए बुढानिलकंठ पहुँचे जसपा के शीर्ष नेताओं के बीच सहमति हुई है कि संसद् अधिवेशन आह्वान के लिए संयुक्त रुप में दबाव दिया जाएगा ।
कांग्रेस और जसपा का निष्कर्ष है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली संविधान का उलंघन कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने संवैधानिक परिषद् संबंधी अध्यादेश लाया है । भेट के दौरान जसपा शीर्ष नेता अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, संघीय परिषद् अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई और वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो ने कांग्रेस सभापति देउवा के साथ कहा कि प्रधानमन्त्री ओली अध्यादेश के बल पर देश चलाना चाहते हैं, इसीलिए प्रतिपक्षी दलों के बीच एकता आवश्यक है ।
भेटवार्ता में विशेष संसद् अधिवेशन के लिए जसपा नेताओं ने जोर दिया है । लोकतन्त्र की रक्षा, भ्रष्टाचार, कोभीड–१९ की विविध पक्ष, आर्थिक संकट जैसे विषयों में कांग्रेस और जसपा के बीच सहमति बनी है ।

