Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री द्वारा मन्त्रिपरिषद् बिस्तार, ९ नयां मन्त्री द्वारा शपथग्रहण

 

काठमांडू, २६ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने मन्त्रिपरिषद् बिस्तार किया है । साथ में कुछ मन्त्रियों को जिम्मेवारी अदला–बदली भी किया है । प्रतिनिसधभा बिघटन करने के बाद पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधव कुमार नेपाल के पक्षधर ७ मंत्रियों ने सामूहिक इस्तिफा देने के बाद खाली मंत्रालय में प्रधानमन्त्री ने नयां व्यक्तियों को नियुक्ति दी है । शुक्रबार शाम प्रधानमन्त्री ने १ मंत्री और १ राज्यमंत्री हटाकर ८ मन्त्री और १ राज्यमन्त्री को नियुक्त किया । ८ नयां मन्त्रियों में से ५ मन्त्री पूर्व माओवादी समर्थक हैं । वे लोग प्रचंड को छोडकर ओली समूह में प्रवेश किए हैं ।
इसतरह प्रचण्ड को छोडकर ओली समूह में आकर मन्त्री बननेवाले नेता हैं– टोपबहादुर रायमाझी, मणि थापा, प्रभु साह, गौरीशंकर चौधरी और दावा लामा । प्रचण्ड समूह को छोड़कर इधर आनेवाले रायमाझी को ऊर्जा, थापा को खानेपानी, साह को सहरी विकास, चौधरी को श्रम और लामा को खेलकूद मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है । पूर्व एमाले से प्रेमबहादुर आले बन मंत्री, गणेश ठगुन्ना संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मंत्री और जुलीकुमारी महतो महिला, बालबालिका तथा जेष्ठ नागरिक मंत्री बन गए हैं । इसीतरह विमला विश्वकर्मा को उद्योग राज्यमन्त्री बनाया गया है । नव नियुक्त मन्त्रियों ने शुक्रबार ही पद तथा गोपनियता का शपथग्रहण किया है ।
इसीतरह प्रधानमन्त्री ने कुछ मंत्रियों का मन्त्रालय भी अदला–बदली किया है । नयां जिम्मेदारी अनुसार कृष्णगोपाल श्रेष्ठ शिक्षा, हृदयेश त्रिपाठी स्वास्थ्य तथा जनसंख्या भानुभक्त ढकाल संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्यान मन्त्री, लीला श्रेष्ठ कानून मंत्री, डा. शिवमाया तुम्बाहाम्फे भूमि व्यवस्था और पद्मा अर्याल कृषि मंत्री बन गए हैं ।
प्रधानमन्त्री ने युवा तथा खेलकूद मंत्री जगत विश्वकर्मा और उद्योग राज्यमन्त्री मोती दुगड को हटाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *