Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रजातांत्रिक योद्धा कोइराला का निधन से बिराटनगर शोकमग्न

 


माला  मिश्रा, जोगबनी । नेपाल के प्रजातांत्रिक योद्धा व वरिष्ठ पर्यटन विज्ञ 75 वर्षीय निरंजन कोइराला का निधन हो गया । मृतक नेपाल का प्रतिष्ठित कोइराला परिवार के केशव कोइराला , नोना कोइराला का बड़े पुत्र थे । मृतक का छोटा भाई नेपाली कांग्रेस का वरिष्ठ नेता डॉ शेखर कोइराला ने बताया बड़े भाई  निरंजन कोइराला कोभीड के चपेट में आकर पिछले माह से दिल्ली के म्याक्स अस्प्ताल में इलाजरत थे जहाँ उन्होंने रविवार के सुवह अंतिम सांस लिया । डॉ कोइराला ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह दिल्ली में रहकर व्यवसाय में सक्रिय थे । कोइराला के निधन पर नेपाल के पैतृक शहर बिराटनगर में शोक का लहर है ।  निधन पर बिराटनगर के शुभचिन्तक राजेश गुप्ता , दिलीप धारेवा ,  जयेश बोहरा , दिनेश चंद्र थपलिया सहित अन्य सैकड़ो लोगो ने शोक सम्बेदना जताया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *