Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालविवाह, दहेज और महिला हिंसा विरुद्ध की तालिम पटेर्वा सुगौली गांवपालिका में

 

वीरगंज, २८ जनवरी । बालविवाह, दहेज प्रथा और महिला हिंसा विरुद्ध की तालिम पटेर्वा सुगौली गांवपालिका में शुरु हुआ है । तालीम में गांवपालिका के सम्पूर्ण वडा से ७० से भी अधिक महिलाओं की सहभागिता है । तालीम का उद्घाटन प्रमुख अतिथि एवं गांवपालिका उपाध्यक्ष ममता महतो ने की । सहभागी महिलाओं को प्रशिक्षक नरेन्द्र साह और रितु कर्ण से तालीम मिलनेवाला है ।
उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए गांवपालिका उपाध्यक्ष महतो ने कहा कि शिक्षा के अभाव में समाज में दहेज प्रथा और महिला हिंसा हो रही है । सहभागी महिलाओं से उन्होंने आग्रह किया कि अपनी बाल–बच्चों को अनिवार्य शिक्षा दें, तब ही महिला हिंसा और विभेद में कमी आ सकती है । महतो ने यह भी कहा कि अभिभावक से बच्चों के ऊपर होनेवाला भेदभाव के कारण भी समाज में महिला हिंसा में बढ़ोत्तरी हो रही है । इसीलिए अपने बच्चों को समान व्यवहार करने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।
इसीतरह कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए गांवपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत भुजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि समाज में महिला द्वारा ही महिला के ऊपर भेदभव हो रहा है । उनका मानना है कि दहेज जैसे कुप्रथा के पीछे महिलाओं का भी हाथ है, महिला ही दहेज मांग करती है, जिसके चलते समाज से दहेज प्रथा खत्तम नहीं हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *