Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

म्यानमार में हो रहे हिंसा के विरुद्ध काठमान्डू में प्रदर्शन

 

म्यानमार में सैन्य ‘कू’ के बाद हो रहे प्रदर्शनों में सर्वसाधारण के ऊपर हो रही हिंसा और दमन के विरोध में ललितपुर में प्रदर्शन किया गया है । वृहत् नागरिक आन्दोलन ने भैँसेपाटी स्थित म्यानमार के दूतावास के आगे प्रदर्शन किया है ।
गुरुवार की सुबह पांच लड़ाकू विमान शहर के ऊपर मंडराते दिखे, जिससे प्रतीत होता है कि लोगों को डराने का प्रयास किया गया। संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत क्रस्टीन श्रेंगर बर्गनर ने कहा कि बुधवार को 38 लोग मारे गए। मौतों का यह आंकड़ा एक फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा है जब सेना ने आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार को सत्ता से अपदस्थ कर दिया था। तब से पुलिस और सैनिकों द्वारा 50 से अधिक नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें अधिकतर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोग थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com