सत्ता के लिए ओली के साथ सहकार्य होने की सम्भावना नहीं हैः यादव

काठमांडू, १२ मार्च । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि सत्ता के लिए अब अब केपीशर्मा ओली के साथ सहकार्य होने की संभावना नहीं है । शुक्रबार सम्पन्न पार्टी संसदीय दल के बैठक बाद पत्रकारों से बोलते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । अध्यक्ष यादव को मानना है कि ओली लोकतन्त्र विरोधी हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘लोकतन्त्र विरोधी के साथ किसी भी हालत में सत्ता के लिए सहकार्य होने की संभावना नहीं है ।’
अध्यक्ष यादव ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने लोकतन्त्र विरोध काम करते हुए संसद् भंग किया है, सर्वोच्च अदालत के कारण ही ओली की असंवैधानिक और अलोकतान्त्रिक कदम में करेक्सन आया है । उन्होंने कहा है कि फिर भी उनको साथ देकर सत्ता समीकरण बनाया जाता है तो लोकतन्त्र का अपमान होनेवाला है ।

