Mon. May 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले विभाजन की ओर ! नेपाल–खनाल समूह द्वारा राष्ट्रीय कार्यकर्ता भेला आह्वान

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, १४ मार्च । नेकपा एमाले नेपाल–खनाल समूह ने राष्ट्रीय कार्यकर्ता भेला आह्वान किया है । प्रधानमन्त्री भी रहे पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली की ओर से पार्टी के भीतर हो रहे मनमानी निर्णय के विरुद्ध नेपाल–खनाल समूह ने चैत्र ४ और ५ गते राष्ट्रीय कार्यकर्ता भेला आह्वान किया है । राजनीतिक वृत्त में इस घटना को लेकर चर्चा है कि अब नेकपा एमाले औपचारिक रुप में विभाजन की ओर जा रही है । एमाले नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री भी रहे माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि एमाले को विभाजन होने से रोकने के लिए अब किसी भी प्रकार की आश्चर्यजनक घटना होनी चाहिए ।
ऐसी ही पृष्ठभूमि में शनिबार सम्पन्न नेपाल–खनाल समूह आवद्ध केन्द्रीय पदाधिकारी और सदस्य सम्मिलित बैठक ने कहा है कि शुक्रबार प्रधानमन्त्री विनास बालुवाटार में आयोजित ओली समूह बैठक द्वारा जो भी निर्णय हुआ है, वह स्वीकार्य नहीं है । नेपाल–खनाल समूह का कहना है कि ओली समूह ने पार्टी विधान और नियमावली के विपरित काम किया है, जो आपत्तिजनक है । पार्टी उपाध्यक्ष भीम रावल ने कहा– ‘बालुवाटार में आयोजित बैठक अवैधानिक है, वहां बहुमत सदस्य भी उपस्थित नहीं हैं । सर्वोच्च अदालत की फैसला विपरित माओवादी नेताओं को केन्द्रीय सदस्य में मनोनित करना भी हास्यास्पद है ।’
नेता रावल को मानना है कि ओली को केन्द्रीय सदस्य मनोनित करने का कोई अधिकार नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि ओली की मनमानी के विरुद्ध चैत्र ४ और ५ गते केन्द्रीय कमिटी, केन्द्रीय निकाय के सभी सदस्य, संघ और प्रदेश के सांसद्, प्रदेश कमिटी पदाधिकारी और सदस्य, जिला कमिटी पदाधिकारी, पालिका में निर्वाचित प्रमुख तथा उपप्रमुख सम्मिलित राष्ट्रीय कार्यकर्ता भेला आह्वान की गई है । उपाध्यक्ष रावल को मानना है कि उक्त भेला से महत्वपूर्ण निर्णय भी होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *