Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री पद से इस्तिफा नहीं देते हैं तो उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव आनेवाला हैः पौडेल

 
रामचन्द्र पौडेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ अप्रील । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को तत्काल पद से इस्तिफा देना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वह प्रधानमन्त्री पद से इस्तिफा नहीं देते हैं तो उनके विरुद्ध प्रमुख संसद् में अविश्वास का प्रस्ताव पंजीकृत होनेवाला है ।
नेपाली कांग्रेस नुवाकोट की ओर सो शनिबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता पौडेल ने दावा किया है कि अगर ओली को प्रधानमन्त्री पद से नहीं हटाया जाता है तो देश में लोकतन्त्र ही खतरे में पड़ सकता है । उन्होंने कहा– ‘कांग्रेस केन्द्रीय कार्य समिति ने निर्णय किया है कि प्रधानमन्त्री परिवर्तन करना चाहिए । अगर प्रधानमन्त्री ओली अपने पद से इस्तिफा नहीं देते हैं तो हम लोग अविश्वास प्रस्ताव लाकर उनको पद से हटाएंगे ।’
नेता पौडेल ने दावा किया है कि संसद् में प्रतिनिधित्व करनेवालो अन्य ३ दलों के साथ सहमति कायम कर प्रधानमन्त्री ओली के विरुद्ध संसद् में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा । उन्होंने कहा– ‘प्रधानमन्त्री ओली संसद् बिघटन कर जो असंवैधानिक काम किया है, उसके विरुद्ध संघर्ष करनेवाले राजनीतिक शक्तियों के साथ मिलकर हम लोग अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत करनेवाले हैं ।’ नेता पौडेल ने यह भी दावा किया है कि जनता समाजवादी पार्टी की ओर से आगे लाया गया मांग पूरा करने के लिए भी कांग्रेस तैयार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *