Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में भारत सरकार के आर्थिक सहयोग में निर्मित दो परियोजनाओं का उद्घाटन

 

 

काठमाडौं स्थित भारतीय राजदूतावास के प्रशासन प्रमुख श्री करुण वंशल ने भारत सरकार के नेरु. ८ करोड ९२ लाख अनुदान सहयोग में निर्मित दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वंशल ने नेपालगञ्ज में हाल में ही स्तरोन्नत किए गए फत्तेबाल आँख अस्पताल का अस्पताल के अध्यक्ष के साथ मिलकर २०७७ चैत्र २२ गते संयुक्त रुप में उद्घाटन किया। उन्होंने चैत्र २३ गते दाङ जिला के लमही बजार में निर्मित राप्ती शीत भण्डार का भी वहाँ के मेयर तथा नगरपालिका के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त रुप में उद्घाटन किया।

ये दोनों ही परियोजनाएँ  नेपाल–भारत विकास सहकार्य कार्यक्रम अन्तर्गत उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजन के रुप में सम्पन्न हुआ है । भारत सरकार के  नेरु. ४ करोड ६६ लाख अनुदान सहयोग में निर्मित नए अस्पताल भवन में जेनेरल वार्ड,  प्राइभेट वार्ड, आपरेसन थियटर, तालिम कक्ष, चिकित्सक के लिए क्वाटर तथा ड्रेनेज सिस्टम की सुविधा उपलब्ध है। इसी तरह भारत सरकार के नेरु ४ करोड २५ लाख और बाकी नेपाल सरकार तथा उपभोक्ता समिति के सहयोग में कुल ९ करोड ६६ लाख रुपयों की लागत में ३२०० एमटी क्षमता के शीत भण्डार का निर्माण किया गया है ।

यह भी पढें   दशहरा के मुहाने पर चीन से जुड़े नेपाल के तीनों प्रमुख नाके बंद, आयात-निर्यात प्रभावित

नेपाल के ५२ जिलों में ४००  Diagnostic Screening & Treatment (DST) तथा मोतीबिन्दु शल्यक्रिया शिविर और १४ जिलों में TT तथा ग्रामीण भेग के विद्यालयों में आँख शिविर सञ्चालन करने हेतु भारत सरकार  नेपाल नेत्र ज्योति संघ को अब तक भारु २०.९९ करोड अनुदान सहयोग उपलब्ध करा चुकी है। इसी तरह भारत सरकार ने नेपाल नेत्र ज्योति संघ को पाँच गाडी उपहारस्वरुप प्रदान किया है और विद्यालय के बालबालिकाओं के लिए आँख शिविर सञ्चालन करने के लिए आई केयर भैन भी उपलब्ध कराया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 1 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

भारत सरकार और नेपाल सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को बहुत ही महत्व दिया है । भारत सरकार के ५० मिलियन अमेरिकी डलर आर्थिक सहयोग में २०७२ साल के भूकम्प में  क्षति हुए नेपाल के दस जिलों में १४७  स्वास्थ्य चौकी का निर्माण हो रहा है । कुल १४७ में से २५  स्वास्थ्य चौकी का ठेक्का हस्तान्तरण हो चुका है  । स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे नेपाल के विभिन्न सरकारी तथा गैरनाफामूलक संस्थाओं को भारत ८२३  एम्बुलेन्स उपहारस्वरुप प्रदान कर चुका है  ।

यह भी पढें   भारत को जानो प्रश्न मंच में बच्चों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा

भारत और नेपाल के बीच लम्बे समय से अटुट बहुआयमिक विकास साझेदारी रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com