Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गण्डकी प्रदेश के मुख्यमन्त्री विरुद्ध अविश्वास का प्रस्ताव पंजीकृत, नयां मुख्यमन्त्री में पोखरेल प्रस्तावित

 

पोखरा, १५ अप्रील । गण्डकी प्रदेश के मुख्यमन्त्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ के विरुद्ध प्रदेशसभा में अविश्वास का प्रस्ताव पंजीकृत की गई है । नेपाली कांग्रेस, नेकपा माओवादी केन्द्र और जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने आज बिहिबार प्रदेश सचिवालय में अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत किया है । विपक्षी राजनीतिक दलों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश होने की सूचना सरकार को पहले ही प्राप्त हो चुका था, जिसके चलते प्रदेश सरकार ने अधिरात में ही प्रदेशसभा अंत किया था ।
विश्वास प्रस्ताव पेश करनेवाले राजनीतिक दलों ने प्रदेशसभा में विशेष अधिवेशन भी मांग किया है । विशेष अधिवेशन मांग करते हुए विपक्षी दलों ने आज ही प्रदेश प्रमुख अमिक शेरचन समक्ष निवेदन दिया है ।
प्रदेशसभा सचिवालय में पंजीकृत अविश्वास प्रस्ताव में नयां मुख्यमन्त्री में कृष्णचन्द्र नेपाली पोखरेल प्रस्तावित हैं । लोहनी नेपाली कांग्रेस संसदीय दल के नेता हैं । अविश्वास प्रस्ताव में नेपाली कांग्रेस के १५, माओवादी केन्द्र के ११ और जसपा के २ प्रदेश सांसदों ने हस्ताक्षर किया है । बताया गया है कि राष्ट्रीय जनमोर्चा भी अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *