जायडस कैडिला की विराफिन दवा कोरोना के हल्के लक्षण में कारगर, आपातकालीन उपयोग की मिली मंजूरी
भारत में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है। डीजीसीआई (DGCI) ने वयस्कों में कोविड-19 (COVID-19) के इलाज के लिए जायडस कैडिला (Zydus Cadila) की विराफिन (Virafin) के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दी है। जिन लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई देते हैं, उन्हें यह दवा 7 दिन में ठीक कर सकती है।
जायडस कैडिला गुजरात के अहमदाबाद शहर की दवा निर्माता कंपनी है। कंपनी ने कहा है कि Pegylated Interferon Alpha-2b, Virafin के कोरोना पॉजिटिव मरीजों में इमरजेंसी उपयोग में काफी सहायता मिलेगी। जायडस कैडिला ने कहा, हॉस्पिटलों में विराफिन मेडिसिन उपलब्ध कराई जाएगी। यह एक एंटीवायरल दवा है।


