लुम्बिनी प्रदेश में नयां मुख्यमन्त्री में कुलप्रसाद केसी का संभावना

बुटवल, २ मई । लुम्बिनी प्रदेश में विपक्षी गठबन्धन की ओर से माओवादी संसदीय दल के नेता कुलप्रसाद केसी को मुख्यमन्त्री के रुप में प्रस्ताव किया गया है । आइतबार सम्पन्न नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र, जनता समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनमोर्चा सम्मिलित संयुक्त गठबन्धन ने नयां सरकार निर्माण के लिए प्रदेश प्रमुख समक्ष माग दावी पेश किया है ।
लुम्बिनी प्रदेश कांग्रेस संसदीय दल के नेता वीरेन्द्र कुमार कडरिया के अनुसार संविधान की धारा १६८ उपधारा २ (१) अनुसार बहुमत का सरकार निर्माण के लिए माग दावी करते हुए विपक्षी गठबन्धन ने माओवादी नेता केसी को मुख्यमन्त्री के रुप में आगे लाया है ।
स्मरणीय है, आज ही मुख्यमन्त्री शंकर पोखरेल ने अपने पद से इस्तिफा देकर संविधान की धारा १६८ (१) अनुसार (एकल बहुमत) का सरकार निर्माण के लिए दावा किया था । लेकिन प्रदेशसभा सदस्य विमला वली ने माओवादी केन्द्र पार्टी को चयन किया है, जिसके चलते नेकपा एमाले को एकल बहुमत प्राप्त होने की संभावना अधिक कम है ।
तत्कालिन नेकपा से निर्वाचित विमला ने माओवादी पार्टी चयन करने के कारण अब विपक्षी गठबंधन के पास ४० सांसद् है । ४० सांसदों में से १९ नेपाली कांग्रेस, १७ माओवादी केन्द्र, २ जनता समाजवादी पार्टी और १ सांसद् राष्ट्रीय जनमोर्चा के हैं । सभामुख भी विपक्षी गठबंधन में होने के कारण मतदान के दौरान विपक्षी गठबंधन को ४१ मत प्राप्त होने की संभावना है, जो सरकार गठन के लिए पर्याप्त है ।
इधर मुख्यमन्त्री पद के लिए पुनः दावा करनेवाले शंकर पोखरेल के पक्ष में ४० सांसद् हैं । अब संभावना है कि लुम्बिनी प्रदेश में माओवादी नेता कुलप्रसाद केसी ही मुख्यमन्त्री बनेंगे । लेकिन राजनीतिक दलों की वर्तमान गठबंधन बिगड़ जाएगी तो वर्तमान सत्ताधारी गठबंधन ही हावी होने की संभावना को भी इन्कार नहीं किया जाता ।

