Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने अपनी 27 साल की शादी को खत्म किया

 

माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने अपनी 27 साल की शादी को खत्म करते हुए अलग होने का फैसला लिया है। दोनों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वे अपने वैवाहिक संबंध खत्म कर रहे हैं और जीवन के अगले पड़ाव में वे दोनों साथ नहीं रह सकते हैं। हालांकि, अलग होकर भी दोनों के बीच एक कड़ी रहेगी जो उन्हें जोड़े रखेगी।

यह भी पढें   धवल शमशेर राणा और दुर्गा प्रसाईं की ‘जय नेपाल पार्टी’

दरअसल, दोनों ने यह भी ऐलान किया है कि तलाक के बाद भी वे बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए साथ काम करते रहेंगे।

दोनों ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक बयान जारी किया है। इसके मुताबिक, ‘हमारे रिश्ते को लेकर बहुत सोचने और इसको बचाए रखने की कोशिशों के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है। बीते 27 सालों में हमने तीन शानदार बच्चों को पाला और एक ऐसा फाउंडेशन बनाया जो दुनियाभर में लोगों को एक स्वस्थ और लाभकारी जीवन दे सके। हम दोनों इस फाउंडेशन के लिए आगे भी साथ काम करते रहेंगे लेकिन पति-पत्नी के तौर पर हम जीवन के अगले पड़ाव में नहीं जी सकते हैं। हम नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं, इसलिए लोगों से हमारे परिवार के लिए स्पेस और प्राइवेसी बनाए रखने की उम्मीद है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com