जसपा अध्यक्ष महन्थ ठाकुर तथा वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो देउवा से मिलने के लिए बूढानीलकण्ठ में
काठमांडू
जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर तथा वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो काँग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा से मिलने के लिए उनके निवास बूढानीलकण्ठ पहुंचे हैं ।
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा अोली कल सदन में विश्वास मत लेने वाले हैं जिसके समर्थन जुटाने के लिए ठाकुर महतो एक साथ बूढानीलकण्ठ गए हैं । प्रधानमन्त्री ओली के विश्वास मत के पक्ष में अध्यक्ष ठाकुर हैं ।
जसपा नेपाल में ही प्रधानमन्त्री ओली के विश्वास के मत के विषय में पार्टी में दो धार है । जसपा नेपाल के दुसरे अध्यक्ष उपेन्द्र यादव प्रधानमन्त्री ओली के विपक्ष में हैं ।

प्रधानमन्त्री ओली को अगर विश्वास मत नही प्राप्त होने की अवस्था होती है तो जसपा नेपाल के अध्यक्ष ठाकुर पक्ष तटस्थ रहने की सोच बनाये हुए है .


