Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूपी और बिहार नेपाल में नहीं हैः यादव

 

काठमांडू, १० मई । जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के प्रति व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए प्रश्न किया है– ‘क्या आज भी आप यूपी और बिहार नेपाल में ही देख रहे हैं ?’ सोमबार आयोजित प्रतिनिधिभास बैठक में बोलते हुए उन्होंने इसतरह का प्रश्न किया है ।
मधेश आन्दोलन संबंधी प्रसंग में चर्चा करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘आप (प्रधानमन्त्री) ही हैं, एक समय समतल भूमि को देख कर उसको मधेश कहते थे । यूपी–बिहार की ओर है मधेश ? कहते थे । क्या आप आज भी यूपी–बिहार ही देख रहे हैं ?’ उन्होंने कहा कि मधेश नेपाल का अभिन्न अंग है, युपी–बिहार का हिस्सा नहीं है ।’
अध्यक्ष यादव ने कहा कि एक समय मधेशी को यूपी–बासी और बिहार–बासी देखेनेवाले प्रधानमन्त्री सत्ता में बने रहने के लिए आज वही मधेशी को मना रहे हैं । उनका यह कथन अपने ही पार्टी के नेता द्वय महन्थ ठाकुर और राजेन्द्र महतो की ओर लक्षित था ।
इसीतरह अध्यक्ष यादव को मानना है कि ओली मधेश के सवाल में अनुदार हैं । उन्होंने कहा– ‘मधेश आन्दोलन होते वक्त आप (ओली) भी प्रधानमन्त्री थे । उसी समय तुलनात्मक रुप में अधिक नागरिकों की मृत्यु हुई है । गोली लग गई है । आप प्रधानमन्त्री रहते वक्त ही अधिक आन्दोलनकारियों के विरुद्ध मुद्दा पंजीकृत की गई है ।’
तत्कालीन आन्दोलन के वक्त ओली द्वारा व्यक्त विचार को स्मरण करते हुए अध्यक्ष यादव ने आगे कहा– ‘उस समय आप कह रहे थे कि दो–चार आम गिर गया है । क्या आप वही आम आप मधेशी को खिला रहे हैं ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com