पिछले २४ घंटों में ८५२० नयां व्यक्ति में संक्रमण, २०३ संक्रमितों की मृत्यु
काठमांडू, १४ मई । पिछले २४ घंटों की अवधि में नेपाल में ८५२० नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार २०९९८ व्यक्ति में पीसीआर और ५३० व्यक्ति में एन्टिजेन परीक्षण करने पर उल्लेखित संख्या में नयां संक्रमित पहचान में आए हैं ।
मन्त्रालय के अनुसार इसी अवधि में २०३ संक्रमितों की मृत्यु भी हुई है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या ४६६९ पहुँच गई है । इसीतरह कूल संक्रमितों की संख्या ४ लाख ३९ हजार ६५८ पहुँच गई है । मन्त्रालय की तथ्यांक अनुसार आज के दिन सक्रिय संक्रमितों की संख्या १ लाख ७ हजार ३३६ है ।
सक्रिय संक्रमितों में से ९८ हजार ८६९ होम आइसोलेसन में, ८ हजार ४६७ संस्थागत आइसोलेसन में, १ हजार ३३४ आईसीयू में और ३७रु१ भेन्टिलेटर में उपचारत हैं । मन्त्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले २४ घंटों की अवधि में ६ हजार १३५ संक्रमित कोरोना से मुक्त होकर डिश्चार्ज भी हो गए हैं । इसतरह कोरोना को पराजित करनेवालों की कूल संख्या ३ लाख २७ हजार ६५३ पहुँच गई है ।

