महेश बस्नेत की उपस्थिति में जसपा ठाकुर समूह का भेला, महतो बन गए संसदीय दल का नेता !

काठमांडू, १४ मई । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के महन्थ ठाकुर समूह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो को पार्टी संसदीय दल का नेता चयन किया है । बताया जाता है कि कल बिहिबार सम्पन्न बैठक ने ही यह निर्णय किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार सत्ताधारी दल नेकपा एमाले के सांसद् महेश बस्नेत की उपस्थिति में भक्तपुर स्थित एक रिसोर्ट में बैठक सम्पन्न हुआ है । दाबा है कि महतो के पक्ष में १९ सांसदों ने हस्ताक्षर किया है । लेकिन औपचारिक रुप में अभी तक इस समाचार को सार्वजनिक नहीं की गई है ।
स्मरणीय है, अगर पार्टी सरकार में सहभागी होती है तो उसका नेतृत्व पार्टी संसदीय दल के नेता ही करते हैं । जसपा ठाकुर समूह ने संसद् में विश्वास का मत हासिल करने में असफल प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को पुनः प्रधानमन्त्री पद में कायम रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह किया था । अनुमान है कि अब उक्त समूह सरकार में सहभागी होने की तैयारी में है । लेकिन पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और डा. बाबुराम भट्टराई समूह ठाकुर समूह से असन्तुष्ट हैं ।

