चौधरी उद्योग ग्राम के बियर प्लान्ट में आग लगी
१९ जेठ, काठमाडौं ।
पूर्वी नवलपरासी के देवचुली नगरपालिका २ में अवस्थित चौधरी उद्योग ग्राम में आग लग गई है। उद्योग के बियर प्लान्ट और गोदाम में आग लगने का समाचार सामने आ रहा है ।
उद्योग प्रशासन प्रमुख दामोदर पौडेल ने बुधबार सुबह ८ः२० बजे से आग लगने की जानकारी दी है जो अब तक नियन्त्रण में नहीं आ पाया है ।
उनके अनुसार, ‘दमकल, नेपाली सेना, प्रहरी और कर्मचारी के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है । आग लगने की वजह अब तक पता नहीं चली है ।

