Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

जगह-जगह पर पेड़ लगाएं, आओ पर्यावरण बचाएं : श्याम सुन्दर श्रीवास्तव ‘कोमल’

 

05 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष….आओ पर्यावरण बचाएं

जगह-जगह पर पेड़ लगाएं ।
आओ पर्यावरण बचाएं ।।
धुआँ विषैली गैसों से हम,
दूर रहें सबको समझाएं ।
सीमित संसाधन में अपना,
हँसी खुशी से काम चलाएं ।
कृत्रिम वस्तुओं का आकर्षण
त्यागें मत उसको अपनाएं ।
आओ पर्यावरण बचाएं ।।
नहीं करो जल की बर्बादी,
बूँद-बूँद की कीमत जानो ।
जल ही जीवन है यह समझो,
जल की सदा महत्ता जानो ।
सब मिल जल संरक्षण करने
का अब तो अभियान चलाएं ।
आओ पर्यावरण बचाएं ।।
पॉलीथीन करो प्रतिबंधित,
और प्लास्टिक को भी त्यागो ।
जहर घोलते यह जीवन में, 
जागो! जागो!! अब तो जागो!
प्रकृति सदा उपकारी होती,
इससे प्रेम करें मुस्काएं ।
आओ पर्यावरण बचाएं ।।
नदियों का जल स्वच्छ रहे यदि,
नहीं प्रदूषण हम फैलाएं ।
जहरीले हैं विविध कैमिकल,
नदियों में हम नहीं मिलाएं ।
नदियों की निर्मल धारा के
गंदे नाले नाले निकट न जाएं ।
आओ पर्यावरण बचाएं ।।
पशु पक्षी हैं प्रकृति सम्पदा,
जल उपवन बन नहीं रहेंगे ।
भूख प्यास से तड़पेंगे ये,
कितनी पीड़ा भला सहेंगे ।
इनका जीवन संकट में है,
इन्हें बचा कर्तव्य निभाएं ।
आओ पर्यावरण बचाएं ।।
ऊँचे पर्वत निर्मल झरने,
भारत की शोभा है इनसे ।
धरती का सौन्दर्य अनूठा,
द्विगणित होता बन उपवन से ।
हरे-भरे तरु खूब लगा कर,
बसुधा का सौन्दर्य बढ़ाएं ।
आओ पर्यावरण बचाएं ।।
श्याम सुन्दर श्रीवास्तव ‘कोमल’
                           व्याख्याता-हिन्दी
      अशोक उ०मा०विद्यालय, लहार
                   भिण्ड, म०प्र०

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *