Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब राजावादी भी मधेश सम्मेलन करेंगे

 
जनकपुर जानकी मन्दिर महंथ
जनकपुर जानकी मन्दिर महंथ

कैलास दास, जनकपुर,१४ जुलाइ । राजा के समर्थको ने २०४७ साल का संविधान पुर्नस्थापना की मांग करते हुए जनकपुर मे मधेश सम्मेलन करने का निर्णय किया है ।

श्रावन के प्रथम सप्ताह अर्थात ३, ४ और ५ गते को होने वाला सम्मेलन मे मधेश के २३ जिलों से राजावादीयों का सहभागी होने का अनुमान किया गया है । ‘२०४७ साल का संविधान पुर्नस्थापना हमर अभियान २०७०’ कार्यक्रम अन्तर्गत जनकपुर मे मधेश सम्मेलन करने का निर्णय किया गया है । संयोजक किशोरी महतो ने यह जानकारी दी है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

सनातन हिन्दु धर्म तथा संघिय स्वरुप सहित प्रजातन्त्र की रक्षा के लिए २०४७ साल के संविधान आवश्यक होने की बात कहते हुए उन्होने सम्मेलन का आयोजना किया जाऐगा बताया है ।

जनकपुर मे रविवार आयोजित पत्रकार सम्मेलन मे अभियान के संयोजक महतो ने अभियान अन्तर्गत तीन चरण मे कार्यक्रम निर्धारण किया गया जानकारी दी है । प्रथम चरण मे तराई मधेश के २५ जिला, दुसरा  चरण मे पहाड़ी जिला और तीसरा चरण मे हिमाली क्षेत्र के जिलों मे कार्य समिति गठन कर  कार्यालय संचालन करने का भी निर्णय किया गया संयोजक महतो जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *