Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 11 जून: तुला वालों के काम बनेंगे

 

राशिफल-
मेष-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यवसाय आपका सही दिख रहा है। बच्‍चों की सेहत और प्रेम की स्थिति पर ध्‍यान दें। थोड़ी समस्‍या हो सकती है। बाकी स्थिति सही दिख रही है। सूर्यदेव को जल देते रहें। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य और धनार्जन के मामले में पहले से बेहतर है लेकिन प्रेम, मन और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यवसाय मध्‍यम गति से चलता रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें और कोई भी लाल वस्‍तु जैसे मसूर की दाल इत्‍यादि किसी को दान करें।

मिथुन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। सकारात्‍मक उर्जा का संचार हो रहा है। प्रेम में बहुत समीपता है। व्‍यवसायिक स्थिति पहले से बेहतर दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान केंद्रित रखें। गणेश जी की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   सुरक्षा समिति का निर्णय.. भारत से नेपाल आने वालों को अनिवार्य रुप से परिचयपत्र दिखाना होगा

कर्क-मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। एनर्जी लेवल कम रहेगा। प्रेम, व्‍यवसाय आपका सही चलता रहेगा। क्रोध पर काबू रखें। भगवान शिव का स्‍मरण करते रहें।

सिंह-आर्थिक मामले सुलझेंगे। प्रेम और संतान पक्ष से कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति हो रही है। व्‍यापार सही चलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्‍या-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम भी मध्‍यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव की अराधना करें।

तुला-भाग्‍यवश कोई काम बनेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आप आगे बढ़ते रहेंगे। गणेश जी की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   देश के विभिन्न स्थानों में बाढ़ और भूस्खलन की संभावना

वृश्चिक-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान पक्ष से कुछ अच्‍छी खबर मिल सकती है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। मां भगवती की अराधना करते रहे।

धनु-जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमालाप होगा। रंगीन बने रहेंगे। व्‍यापारिक स्थिति बड़ी अच्‍छी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में भी सुधार है। संतान पक्ष पर जरूर ध्‍यान दें। बजरंग बली का स्‍मरण करें। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-विरोधी स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। किसी महिला का आशीर्वाद, स्‍नेह मिलेगा। यूरिन से सम्‍बन्धित परेशानी की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम से बेहतर की ओर है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

कुंभ-मन अतिप्रसन्‍न रहेगा। अति भावुकता से बचें। विद्यार्थियों के लिए सही समय है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्‍भव है। कुछ नई शुरुआत संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से ठीक-ठाक, प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते जा रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

मीन-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि, भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम,प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com