Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट ने दुनिया के कई देशों में खौफ पैदा किया

 

कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट ने दुनिया के कई देशों में खौफ पैदा कर दिया है। इसके चलते यूरोप समेत कई देशों में तालाबंदी बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। क्योंकि ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देशों में प्रतिबंधों ने छूट देने की तैयारी की जा रही है। लेकिन विशेषज्ञों की चेतावनी के बाद इसे टालने की तैयारी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और यूके में अधिकारियों ने अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की है। साथ ही कहा है कि यूके में 90 फीसदी नए कोरोना मामलों के लिए डेल्टा वेरिएंट ही जिम्मेदार है। वहीं स्पेन में मैड्रिड के उप स्वास्थ्य प्रमुख एंटोनियो जापाटेरो ने कहा है कि डेल्टा वेरिएंट छह से सात हफ्तों में देश में संक्रमण का सबसे बड़ा कारण होगा।

यह भी पढें   ६२९ वीं कबीर जयंती एवं विश्व भोजपुरी दिवस २०८३ मनाया गया

डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए का था कि डेल्टा वेरिएंट पूरे यूरोप में अपनी जड़ें जमाने को तैयार है। क्योंकि दर्जनों देश कोरोना प्रतिबंधों में छूट देने जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना का यह वेरिएंट नए केसों में वृद्धि कर सकता है। इसलिए अभी उन्हें इसे टालना होगा। यूरोप में डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक हैंस क्लूज ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट (बी1617.2) कुछ टीकों से बचने में सक्षम होने के संकेत दिखाए हैं और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए यह बड़ा खतरा पैदा कर सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed