भारत ने किया अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण
आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर ओडिशा के तट पर डॉ अब्दुल कलाम टापू पर अग्नि सिरीज की एक नई मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया गया। नई परमाणु-सक्षम मिसाइल पूरी तरह से कम्पोजिट मैटिरियल से बनी हुई है। खबर है कि परीक्षण के दौरान मिसाइल सभी पैमानों पर सटीक पाई गई है। हालांकि,कहा जा रहा है कि इस परीक्षण को देखते हुए विश्व के कई देश नाराजगी जाहिर कर सकते हैं।


