Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का निधन

 

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन की बुधवार को कराची में निधन में हो गया। पूर्व राष्ट्रपति के बेटे अर्सलन ममनून ने इस बात की पुष्टि की है। ममनून हुसैन 80 साल के थे। ममनून हुसैन के इंतकाल के बाद उनके बेटे ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज पिछले 2 हफ्तों से एक निजी अस्पताल में चल रहा था। ममनून हुसैन पाकिस्तान के 12वें राष्ट्रपति थे। पाकिस्तान में PML-N पार्टी जब सत्ता में थी तब वो साल 2013 -2018 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। वो PML-N के वरिष्ठ नेता थे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 13 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

ममनून हुसैन का जन्म भारत के आगरा जिले में 23 दिसंबर, 1940 को हुआ था। ममनून हुसैन एक कारोबारी थे। मुस्लीम लीग के साथ अपनी राजीनितक करियर की शुरुआत करने वाले ममनून हुसैन कराची में लीग के संयुक्त सचिव बने। ममनून हुसैन ने इंस्टीच्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कराची से एमबीए की डिग्री हासिल की थी। साल 1993 में जब नवाज शरीफ विपक्ष में थें तब ममनून हुसैन ने पीएमएल-एन के साथ सक्रिय रूप से काम शुरू किया था। सिंध प्रक्षेत्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री लियाकत अली जतोई के सलाहकार के तौर पर भी ममनून हुसैन ने काम किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साल 1999 में उन्हें सिंध प्रक्षेत्र का गवर्नर बनाया था।

यह भी पढें   चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

अक्टूबर 1999 में जब पाकिस्तान में मिलिट्री शासन लगा तब ममनून हुसैन पूरी मजबूती के साथ नवाज शरीफ के पक्ष में खड़े थे और उस वक्त कई पार्टी नेताओं ने नवाज शरीफ का साथ छोड़ दिया था। ममनून हुसैन के निधन के बाद पीएमएल-एन के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी है। पीएमएल-एन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘आज हमने उस इंसान को खो दिया जो पाकिस्तान से प्यार करता था। वो नवाज शरीफ के काफी भरोसेमंद तथा सैद्धांतिक करीबी थे। पाकिस्तान के मौजूदा राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ अल्वी ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि यह खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com