पूर्व प्रधानमन्त्री खनाल ने दिल्ली से जारी किया विज्ञप्ति, कहा– देउवा सरकार को विश्वास का मत दिया जाए

काठमांडू, १८ जुलाई । नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री झलनाथ खनाल ने पड़ोसी राष्ट्र भारत (नयांदिल्ली) स्थित एपोलो अस्पताल से एक विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा को विश्वास का मत देने के लिए आग्रह किया है । आइतबार उक विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि उनका मत भी देउवा के लिए ही है ।
स्मरणीय आज प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा संसद् में विश्वास का मत लेने जा रहे हैं । ऐसी ही पृष्ठभूमि में नेता खनाल ने जारी विज्ञप्ति में कहा है– नेकपा एमाले संसदीय दल के सम्पूर्ण माननीय सदस्यों को मैं आग्रह करता हूँ कि कोई भी विरोधभाष और आक्रोश में नाआकर देउवा को सरकार विश्वास का मत दिया जाए । मेरा मत भी देउवा सरकार के लिए ही है ।’
स्मरणीय है, नेता खनाल एपालो अस्पताल में उपचारत हैं । उन्होंने कहा है कि देउवा नेतृत्व में निर्मित वर्तमान सरकार दो साल तक निर्वाध चलना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा है कि यह सरकार लोकतान्त्रिक, देशभक्त, प्रगतिशील और वामपन्थियों की सरकार है ।

