चार महिने की न्यूनतम बिन्दू पर नेप्से
काठमांडू, २७ दिसम्बर । शेयर बाजार पापक नेप्से चार महिने के न्यूनतम बिन्दू पर आ गया है । आज नेप्से परिसूचक २.६५ प्रतिशत अर्थात् ७३.०५ अंक माइनस होकर २६८५.४१ में आ गया है, यह लगभग साँढे चार महीना पहले की न्यूनतम बिन्दू है । इससे पहले गत वैशाख ३० गते नेप्से २६८४.०१ बिन्दू में बंद हुआ था ।
आज के दिन सेन्सेटिभ इण्डेक्स १२.९४ अंक माइनस होकर ५०६.३३ विन्दु में आ गया है और फ्लोट इण्डेक्स ५.२४ अंक से माइनस हुआ है । नेप्से की उलटी गति के साथ इस दिन कारोबार रकम में भी कमी आई है । आज २२७ कम्पनियों की ५ अर्ब १२ करोड ९ लाख ७३ हजार रुपये बराबर १ करोड ४ लाख ७८ हजार कित्ता शेयर खरिद–बिक्री हुआ है । कल आइतबार साँढे ६ अरब रुपये का शेयर कारोबार हुआ था ।
बजार नकारात्मक गति में है, फिर भी दो कम्पनी का शेयरमूल्य सकारात्मक सर्किट लेभल में कारोबार हुआ है । आज मनकामना स्मार्ट लघुवित्त और मैलुङ्ग खोला जलविद्युत कम्पनी का शेयर मूल्य में १० प्रतिशत वृद्धि हुई है । इसीतरह गोर्खाज फाइनान्स की शेयरमूल्य ६ प्रतिशत से वृद्धि हुई है । लेकिन गुडविल फाइनान्स, युनाइटेड इदी मार्दी, नेपाल फाइनान्स, कालिका पावर, पोखरा फाइनान्स और नेपाल हाइड्रो डेभलपर्स आदि कम्पनियों की शेयरमूल्य में ७ प्रतिशत से अधिक गिरवाट आया है ।

