टी- 20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का उद्घाटन 4 अक्टूबर को
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण अभियान की प्रेरणा से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा वाराणसी में दिव्यांग जनों के खेलकूद के प्रोत्साहन हेतु पहली बार 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2021 तक चार दिवसीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का आयोजन सिगरा स्टेडियम, वाराणसी में किया गया है, जिसका उद्घाटन 4 अक्टूबर 2021 को दिन में 10:00 बजे कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर जी पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेलकूद, युवा मामले एवं पंचायती राज एम ओ एस श्री उपेंद्र तिवारी, माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ नीलकंठ तिवारी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री रविंद्र जयसवाल, प्रदेश सह प्रभारी भाजपा श्री सुनील ओझा जी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
इस टूर्नामेंट का आयोजन ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के भागीदारी से होगा। इस टूर्नामेंट में एसोसिएशन अधिकृत राष्ट्रीय स्तर की 6 टीमें- ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल एवं प्रेसिडेंट एकादश शामिल होंगे। टूर्नामेंट में कुल 10 मैच खेले जाएंगे जिसमें प्रथम दिन 2 मैच, दूसरे दिन 3 मैच, तीसरे दिन 3 मैच एवं चौथे दिन 2 मैच होंगे। समापन दिनांक 7 अक्टूबर 2021 को होगा जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्य योगी नाथ जी का आना प्रस्तावित है। दिनांक 7 अक्टूबर 2021 को दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। इस क्रम में कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर जी ने व्यवस्था का जायजा लिया और मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री आर पी सिंह जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, डॉ उत्तम ओझा संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ भाजपा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


