Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टी- 20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का हुआ भव्य शुभारंभ

 


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित चार दिवसीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का भव्य शुभारंभ सिगरा स्टेडियम में किया गया जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर जी पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेलकूद, युवा मामले एवं पंचायती राज एम ओ एस श्री उपेंद्र तिवारी जी द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में माननीय विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री महेंद्र चंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा श्री अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री विद्याशंकर राय, ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के सचिव श्री सौरभ रवालिया, डॉ संजय चौरसिया, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ ए के वर्मा शामिल रहे।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर ने कहा कि विभाग द्वारा दिव्यांग जनों में खेलकूद गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत दिव्यांग जनों के कल्याण अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांगों को लाभान्वित करने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है माननीय मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी जी ने दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद की भावना को प्रोत्साहित करना है इनके लिए सच्ची शुभकामना है। उद्घाटन समारोह में अतिथियों द्वारा सभी 5 जून के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया तथा गुब्बारों का गोत्र उड़ाया गया माननीय मंत्री गण द्वारा नार्थ जोन और सेंट्रल जोन के बीच मैच का टॉस कराया गया तथा दोनों मंत्रियों द्वारा बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए मैच का शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, वाराणसी श्री राजेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ उत्तम ओझा, संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ भाजपा तथा धन्यवाद ज्ञापन उप निदेशक श्री यादवेंद्र सिंह द्वारा किया गया
आज टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच खेले गए जिसमें पहला मैच नॉर्थ जोन एवं सेंट्रल जोन के बीच खेला गया जिसमें नार्थ जोन विजयी रही। नार्थ जोन ने 15 ओवरों में छह विकेट पर 105 रन बनाया जबकि सेंट्रल जोन ने 15 ओवरों में 7 विकेट पर 73 रन ही बना सकी, नार्थ जॉन के सोनी सोठा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया जिन्होंने 29 बाल खेल करके 29 रन बनाया। नॉर्थ जोन की ओर से बॉलिंग करते हुए वसीम इकबाल ने 2 ओवर में 7 रन देकर दो विकेट लिए। दूसरा मैच साउथ जोन एवं इस्ट जोन के बीच खेला गया जिसमें साउथ जोन विजय रही। साउथ जोन के खिलाड़ी सतीश कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। साउथ जोन व इस्ट जोन के मैच में कांटे का मुकाबला देखा गया साउथ जोन ने कुल 72 रन बनाया था जबकि इस्ट जोन 71 एक रन ही बना सकी और मात्र 1 रन से पराजित हुई। दोनों मैचों में दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखा गया। दिव्यांग खिलाड़ी पूरे उत्साह एवं दमखम के साथ प्रदर्शन कर रहे थे स्टेडियम में उपस्थित जन सैलाब उनके इस प्रदर्शन को देखकर आश्चर्यचकित रह गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *