प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री विरुद्ध जनमत पार्टी ने किया प्रदर्शन
जनकपुरधाम, ४ अक्टूबर । सीके राउत नेतृत्व की जनमत पार्टी ने प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत के विरुद्ध प्रदर्शन किया है । आज सोमबार प्रदेश नं. २ स्थित मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के आगे प्रदर्शन है । प्रदर्शन से पूर्व जनमत पार्टी के नेता–कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों में मोटरसाइकिल रैली की थी ।
जनमत पार्टी को कहना है कि प्रदेश नं. २ सरकार द्वारा संचालित ‘बेटी बचाउव, बेटी पढाव’ कार्यक्रम को लेकर अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग द्वारा की गई छापामारी के बाद मुख्यमन्त्री राउत को पद में रहने की नैतिक अधिकार नहीं है । प्रदर्शन के दौरान जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘भ्रष्टाचारी पार्टी मधेश छोड’, ‘मधेशी जनता क्या कहती है ? भ्रष्टाचारी को जेल कहती हैं’, भ्रष्टचारी मुख्यमन्त्री पद से इस्तिफा दे’ जैसे नारे लगाए थे । पार्टी संबंच नेताओं को कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा अनियमितता होने के कारण ही यहां अख्तियार ने छापामारी की है ।
इसीतरह जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका और खानेपानी कार्यालय में भी तालाबंदी की है । उन लोगों ने मेयर लालकिशोर साह और प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत के कार्यकक्ष में तालाबंदी किया । बताया गया है कि महानगरपालिका ने सड़क निर्माण के दौरान अनियमितता किया है और सड़क को तोड़कर लावारिश छोड़ दिया है ।

