नेपाल में पौधा रोपण को बढ़ावा देने के लिए वीरपुर के संजीव झा “प्रकृति मित्र सम्मान’से सम्मानित

माला मिश्रा बिराटनगर । पटना के बुद्धा कॉलोनी एक बड़े सेमिनार हाल में रविवार को प्रकृति मित्र सम्मान समारोह के आयोजन में वीरपुर(सुपौल) निवासी श्री संजीव कुमार झा को बिहार के अनेक क्षेत्रों में खासकर सीमांचल सहित नेपाल के बोर्डर साइड में पौधारोपण को बढ़ावा देना के लिए “प्रकृति मित्र सम्मान” से सम्मानित किया गया।
जानकारी अनुसार प्रत्येक वर्ष पर्यावरण के संरक्षण एवं इन पहलुओं पर सृजनात्मक कार्य किये जाने के कारण बिहार भर के 10चुनिंदा लोगों को यह सम्मान दिया जाता है। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में वीरपुर निवासी संजीव कुमार झा का नाम भी शामिल किया गया था।
उन्हें रविवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल अक्षय यादव, प्रांतोष कुमार दास- डिआईजी (निदेशक बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर) और श्री शम्भु कुमार सिंह (अध्यक्ष प्रकृति मित्र) की उपस्थिति में सम्मानित किया गया है।
श्री झा को सम्मान मिलने के बाद जोगबनी, विराटनगर एवम् वीरपुर समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। विराटनगर एवम जोगबनी के लोगों ने श्री संजीव झा को इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी है और आशा भी व्यक्त की है कि अब वे पर्यावरण के क्षेत्र में और अधिक कार्य कर जोगबनी, विराटनगर, वीरपुर सहित सीमांचल क्षेत्र के नाम को और अधिक आगे बढ़ाऐंगे। बता दें कि श्री संजीव झा को पहले बिहार गौरव सम्मान भी मिल चुका है, और इसी वर्ष 25 अगस्त को दिल्ली के एक भव्य समारोह में पर्यावरण संरक्षण, बच्चों को खेलकूद में आगे लाने, एवम कोरोना काल में बेहतरीन सामाजिक कार्य करने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री के हाथों “भारत-श्री 2021” के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।
श्री झा फ्यूचरिंग स्पोर्ट्स एकेडेमी, बीरपुर और निर्मला फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं। वे भारत-नेपाल मैत्री संघ(बीरपुर) के सदस्य होने के साथ-साथ भारत-नेपाल मैत्री समाज (जोगबनी) के सलाहकार भी हैं।
इंदौर के एक बड़े कम्पनी में डीजीएम(सेल्स) के पद पर कार्यरत श्री झा प्राइवेट नौकरी के साथ-साथ समय निकालकर इन तमाम तरह के सामाजिक कार्यों में लगातार कार्य कर रहे हैं।

