Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टी- 20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 के दूसरे दिन खूब लगे चौके छक्के

 


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित चार दिवसीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 के दूसरे दिन 3 मैच खेले गए पहला मैच साउथ जोन तथा नार्थ जोन के बीच खेला गया जिसमें नॉर्थ जोन विजय रहा जिसमें पवन कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया उन्होंने 3 ओवर में 12 रन देकर कुल 3 विकेट लिया। दूसरा मैच मैच ईस्ट जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला गया जिसमें ईस्ट जोन 50 रनों से विजई रहा तथा जयंता सायुकांत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया उन्होंने 2 ओवर में एक ओवर मेडन फेंकने के साथ-साथ 6 रन देकर तीन विकेट लिया। तीसरा मैच ईस्ट जोन एवं नार्थ जोन के बीच खेला गया जिसमें नार्थ जोन 36 रनों से विजई रहा इसमें अंशुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया उन्होंने 28 गेंदें खेलकर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाया। आज भी स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ रही। उपस्थित जन समूह ने हर चौके, छक्के, कैच पकड़ने तथा विकेट गिरने पर तालियों की गड़गड़ाहट से दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी वाराणसी श्री राजेश मिश्रा, डॉ उत्तम ओझा संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ भाजपा, प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ तुलसीदास, डॉ नीरज खन्ना, डॉ मनोज तिवारी व मदन मोहन वर्मा ने मैन ऑफ द मैच घोषित खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com