मोरंग चेम्बर ऑफ कोमर्स ने किया बिराटनगर में शुभकामना आदान प्रदान

माला मिश्रा बिराटनगर । दशहरा त्यौहार को ले मोरंग चेम्बर ऑफ कॉमर्स बिराटनगर में संस्था का मोरंग अध्यक्ष यादव पोखरेल का अध्यक्षता में शुभकामना आदान प्रदान किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था का 1 नंबर प्रदेश का अध्यक्ष सुरेशमान श्रेष्ठ व विशिष्ट अतिथि क्रमशः सीमा शुल्क कार्यालय जोगबनी का सुप्रिडेंट आनन्द कुमार, बिराटनगर भंसार कार्यालय का चीफ शिव प्रसाद भंडारी , आन्तरिक राजस्व कार्यालय बिराटनगर का प्रमुख बिमल सापकोटा मंचासीन थे । इस मौके पर संस्था के द्वारा तीनो विशिष्ट अतिथि को टोकन ऑफ लव और नेपाली टोपी पहनाकर सम्मानित किया । संस्था का अध्यक्ष श्री पोखरेल ने उद्योगी ब्यापारियों का समस्या को विस्तार से रखा । कार्यक्रम में बक्ताओ ने अपने अपने बात रख आपसी सहयोग से मैत्रीपूर्ण वातावरण में आयात निर्यात करने का बात कही । संचालन संस्था का महासचिव कृष्ण बहादुर दहाल कर रहे थे । कार्यक्रम में भारतीय कस्टम का इंस्पेक्टर बैजनाथ प्रसाद, संस्था का कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र, सचिव हरि बहादुर श्रेष्ठ ,सह कोषाध्यक्ष देवेन्द्र बस्नेत , युगल किशोर राठी , अंशु बंजारा , रमेश गिरी सहित संस्था के सभी सदस्यगण सक्रिय दिखे ।

