पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । पट खुलते ही जनकपुरधाम के रामानंद चौक, भमरपुरा चौक तथा जानकी नगर मेंदुर्गा पूजा पंडाल में माता की दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सप्तमी को महिलाएं खोइच भरी। इसी तरह जनकपुरधाम के राजदेवी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। अष्ठमी को राजदेवी मंदिर में वलि प्रदान की जाती है। इसलिए वकरे की पुर्जी कटाने के लिए गुठी संस्था में लोगो की भीड़ लगी है। जनकपुरधाम के सभी दुर्गा मंदिर तथा शक्ति पीठ में भजन संध्या तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

