मिथिला के खाना का पहचान बनाने में सफल रहे महेश साह

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मिथिला खाना को अन्तरराष्ट्रीय पहचान बनाने में सफल रहा है महेश साह! धनुषा जिला के सबैला बाजार निवासी 39बर्षीय महेश साह मिथिला के खाना को विश्व में पहचान बनाने के लिए टेस्ट आफ मिथिला नाम की संस्था का गठन किया है। बगिया, मिथिला थाली, पान, मशाला को अन्तरराष्ट्रीय पहचान बनाने में सफल रहा है। आज मिथिला का व्यंजन, मिथिला का खाना काठमांडू के सहित अन्य शहरो के फाइब स्टार सहित अन्य होटल में मिथिला खाना विदेशी खाना विदेशी पर्यटक बड़े ही चाव से खाते है। इतना ही नहीं भारत, अमरीका तथा यूरोप के देश के कई शहरों के होटल में भी खाना मिलता है तथा लोग चाव से खाते है। इस काम के लिए नेपाल सरकार सहित क संस्था उसे सम्मानित भी कर चुका है। नेपाल सरकार भी विदेशी मेहमान को मिथिला थाली तथा व्यंजन परोसते है।



