Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुर्खेत में बम विस्फोट, दो घायल

 

सुर्खेत, २३ अक्टूबर । सुर्खेत जिला वीरेन्द्रनगर नगरपालिका–७ स्थित कट्कुवा सामुदायिक बन में शनिबार बम विस्फोट होने से २ व्यक्ति घायल हो गए है । घटना आज सुबह ११ बजे की है । जिला पुलिस कार्यालय सुर्खेत के प्रवक्ता एवं डीएसपी रामप्रसदा घर्ती के अनुसार बम विस्फोट में दैलेख जिला गराँस गांवपालिका–६ निवासी २१ वर्षीया लिला नेपाली और उनके भाई १४ वर्षीय नरेश परिवार हैं ।
पुलिस ने कहा कि लिला और नरेश घाँस काटने के लिए उक्त सामुदायिक बन में गए थे । दोनों घायलों की उपचार स्थानीय देउती अस्पताल सुर्खेत में हो रहा है । अस्पताल के अनुसार घायलों में से नरेश की अवस्था गम्भीर है । पुलिस ने कहा है कि लावारिस अवस्था में रहे बम बिस्फोट होने से यह हाद्सा हुई है, घटना के संबंध में अनुसंधान भी जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *