पार्टी के भीतर होनेवाला आन्तरिक प्रतिस्पर्धा को सौहार्दपूर्ण बनाना चाहिएः केसी

काठमांडू, २३ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य अर्जुन नरसिंह केसी ने कहा है कि पार्टी के भीतर होनेवाला आन्तरिक प्रतिस्पर्धा को सौहार्दपूर्ण बनाना चाहिए । जारी १४वे महाधिवेशन के सन्दर्भ में नुवाकोट कांग्रेस जिला सभापति जगदीश्वर नरसिंह केसी की ओर से शनिबार काठमांडू में आयोजित चियापान कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा । उन्होंने कहा कि वडा तह से केन्द्र तक होनेवाला प्रतिस्पर्धा को हार और जीत के रुप में व्याख्या नहीं करना है ।
नेता केसी को मानना है कि पार्टी के भीतर होनेवाला आन्तरिक प्रतिस्पर्धा लोकतन्त्र का ही एक सुन्दर पक्ष है । आगामी महाधिवेशन में पार्टी नेतृत्व चयन करते वक्त व्यक्ति को प्राथमकिता नदेकर उसकी विचार और काम को देख कर वोट देने के लिए भी नेता केसी ने आग्रह किया । उन्होंने कहा– ‘आप लोग किसी समूह में आबद्ध नेता ना देखें, उसकी नीति और काम को देखकर वोट दें ।’ उनका मानना है कि व्यक्ति नहीं, समग्र राष्ट्रहीत और विकास को मूल्यांकन कर पार्टी नेतृत्व भी चयन करना होगा ।
नेता केसी ने यह भी कहा कि नेपाली कांग्रेस के लिए कम्युनिष्ट पार्टी ही प्रतिस्पर्धी पार्टी है, इसीलिए पार्टी महाधिवेशन में व्यक्ति विशेष को लेकर प्रतिष्ठा का विषय बनाना भी ठीक नहीं है । उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र में पराजित होनेवालों को समेटर कर ले जाना होगा, इससे पार्टी में हार्दिकता विकास होगी ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपाली कांग्रेस नुवाकोट के सभापति जगदीश्वर नरसिंह केसी ने कहा कि कांग्रेस समर्थकों के लिए महाधिवेशन एक उत्सव भी है । उन्होंने कहा कि महाधिवेशन से चयन होनेवाला नयां नेतृत्व से पार्टी को ऊर्जा मिलनेवाला है ।

