अप्पन ब्राह्मण समाज का प्रतिमा स्थापित कर बिराटनगर में भब्य काली पूजा जारी

माला मिश्रा बिराटनगर । मैथिल ब्राह्मण का कुल देवी काली माँ का प्रतिमा स्थापित कर बिराटनगर में इस वर्ष भी अप्पन ब्राह्मण समाज धूम धाम से तीन दिवसीय पूजा अनुष्ठान को निरन्तरता दे रहा है । बिराटनगर के रोडशेष चौक के समीप माँ काली का भब्य प्रतिमा स्थापित किया गया है जहाँ पूजा अर्चना व दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुच रहे है । पूजा कमिटी का
अध्यक्ष कुमोद मोहन झा, उपाध्यक्ष अमर झा , बीरेन्द्र कुमार झा उर्फ बीरू, सलाहकार लक्ष्मीरमण झा ने बताया तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद शनिवार को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा । इससे पूर्व गुरुवार को गाजा बजा के साथ प्रभात फेरी निकाला गया तथा देर रात्रि माता का बिधि पूर्वक पूजा अर्चना किया जिसमे पूजा समिति के उपाध्यक्ष सुनील कुमार झा ,सचिव एसएस ठाकुर,सह सचिव सुजीत चौधरी, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार झा के अलावा सदस्य क्रमशः रबिन्द्रनाथ झा , मृतुन्जय कुमार मिश्र, सरोज कुमार मिश्र , रंजू झा ,भाग्यश्री झा , कबिता झा, भास्कर झा , मिथिलेश कुमार मिश्र सलाहकार मिथिलेश ठाकुर मौजूद थे । तीन दिवसीय उक्त धार्मिक आयोजन को सभ्य और भब्य बनाने में अप्पन ब्राह्मण समाज से सभी सदस्य , सलाहकार के अलावा मैथिल समाज के अन्य लोग भी सक्रिय रूप से लगे हुए है ।



