Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हरलाखी प्रखंड में सातवां चरण के तहत 15 नोवेम्बर को स्थानीय चुनाव

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । धनुषा जिला के सटे हरलाखी प्रखंड में सातवां चरण के तहत 15नबंबर को स्थानीय चुनाव होना हैं। चुनाव नजदीक आते ही जिला परिषद, मुखिया, बार्ड सदस्य, सरपंच, पंच के उम्मीदवार प्रचार में पूरी ताकत झोंक दिया है। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ घर घर जाकर मतदाताओं से वोट मांग रहे है। प्रचार में हिंदी, मैथिली, भोजपुरी गाना का प्रचार में उपयोग किया गया है। पंचायत समिति सदस्य नवल किशोर यादव तथा बनारसी देवी वर्तमान मुखिया पति छोटे साह ने बताया कि हमारी जीत सुनिश्चित है। ऐसे जीत की दावा अन्य उम्मीदवार कर रहे है। जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा वार्ड सदस्य का चुनाव ए. बी. एम. मशीन से पहली वार स्थानीय चुनाव होना है। वही सरपंच तथा पंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा जटही, भररिया तथा मटिहानी नाका 13तारीख की शाम सील किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *