Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नशा का कारोबार रोकने के लिए दोनो ओर का नागरिक समाज का पहल जरूरी : मंत्री केदार कार्की

 


माला मिश्रा बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के नवनियुक्त आन्तरिक मामला तथा कानून मंत्री केदार कार्की जोगबनी से सटे रानी क्षेत्र का दौरा किया । इस मौके पर श्री कार्की के साथ स्थानीय समाजसेवी राजेश गुप्ता व इलाका प्रहरी कार्यालय का इंस्पेक्टर प्रकाश राउत सहित स्थानीय लोग मौजूद थे । मंत्री श्री कार्की नेपाल के बिराटनगर सहित अन्य जगहों से नशा का सेवन के लिए जोगबनी पहुचने बाले युवा के बारे में जानकारी लिया कहा कि जो उम्र पढ़ाई लिखाई की होती है उस उम्र के युवा नशा सेवन करते है जो चिंता का विषय है । कहा कि नशा के चक्कर मे सिर्फ बिराटनगर व रानी में सैकड़ो परिवार बर्वाद हो चुके है । नशीली दवा के साथ साथ खासकर युवा इंजेक्शन भी ले अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। जल्द नेपाल क्षेत्र में भी कड़ाई करने का पहल शुरू होने की बात कही । पत्रकारों से बातचीत में नवनियुक्त मंत्री ने कहा दोनो ओर के समाज इस अवैध धंधा को रोकने में पहल करें तब जाकर इसपर रोक संभव है । उन्होंने जोगबनी , फारबिसगंज , अररिया के जनप्रतिनिधि से इस मुद्दे में संवाद करने की बात कही । कहा प्रशासन से भी बातचीत कर इस समस्या का सामाधन हेतु पहल किया जाएगा । उन्होंने कहा कि इसके सामाधन हेतु दोनो ओर के नागरिक समाज , प्रशासन , जनप्रतिनिधि का संयुक्त पहल जरूरी है जिसके लिए एक संयुक्त बैठक का पहल किया जाएगा । इस मौके पर प्रकाश साह ,कमलेश गुप्ता , गणेश चौधरी , मोहम्मद रुस्तम , गंगा कार्की , शम्भू चौधरी व अन्य लोग मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com