Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी केन्द्र के साथ पार्टी एकता हो सकती हैः चन्द

 
नेत्रविक्रम चन्द, फाईल तस्वीर

धनगढी, १४ नवम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के महासचिव नेत्रविक्रम चन्द (विप्लव) ने कहा है कि माओवादी केन्द्र के साथ पार्टी एकता सम्भावना अधिक हैं । धनगढी में आयोजित दलित मुक्ति मोर्चा के पाँचवें राष्ट्रीय सम्मेलन को उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा– ‘माओवादी केन्द्र के साथ पार्टी एकता हो सकती है, लेकिन इसके लिए माओवादी केन्द्र को जनता के पक्ष में काम करना होगा । हम लोग पद, पैसा और कुर्सी के प्रलोभन में एकता करनेवाले नहीं हैं ।’
नेता चन्द ने यह भी कहा कि तत्कालीन केपीशर्मा ओली नेतृत्व सरकार के साथ की गई सहमति आज तक कार्यान्वयन नहीं हो रहा है । उक्त सहमति कार्यान्वयन के लिए उन्होंने वर्तमान सरकार को ध्यानाकर्षण भी किया । पेट्रोलियम पदार्थ में हाल ही की मूल्यवृद्धि को विरोध करते हुए नेता चन्द ने कहा– ‘लगता है कि वर्तमान सरकार जनता के पक्ष में नहीं है ।’ मूल्य वृद्धि वापस करने के लिए भी उन्होंने सरकार से आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed