अष्ठजाम तथा भंडारा के बाद महावीर झंडा महोत्सव

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। नेपाल से सटे बिहार के सीमावर्ती मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड के राढ गांव में महावीर झंडा महोत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी थी। जिसमें नेपाल तथा भारत के बाबा नरेश गिरि(नेपाल), बाबा केशव दास बैष्णव (अयोध्या), सार्क में रजत पदक बिजेता राजा यादब, कांस्य पदक बिजेता सागर यादब, मध्यप्रदेश केशरी नरेश सहित दर्जनों पहलवानों ने भाग लिया। तीन दिनों तक चला दंगल प्रतियोगिता में बिधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, जिला परिषद सदस्या रेणु कुमारी, मुखिया श्याम कुमार यादव, जाप के जिला अध्यक्ष ब्रज किशोर यादव, प्रसिद्ध चिकित्सक नागेन्द्र यादब, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र यादव , पंचायत समिति सदस्य चंदन यादव, मेला समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार यादव, उपाध्यक्ष कृष्ण देव यादव, सचिव रामसेवक यादव, कोषाध्यक्ष बिनोद यादव, सगम यादब, राम प्रीत यादव, कमलेश यादव, शिक्षक अनिल कुमार पासबान, बिजय कुमार यादव, दयानंद ठाकुर उपस्थित थे। तीन दिनों तक अल्लाह. उदल नाच ने दर्शकों को मनोरंजन किया। रानी झा लाइव शो मैथिली कार्यक्रम में माधव राय, राजीव आदि मैथिली कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कीं। झंडा महोत्सव में झरनी कार्यक्रम भी आयोजित की गयी।

