Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब स्थानीय तह स्थित केन्द्र भी मतदाता नामावली संकलन करने की तैयारी

 

काठमांडू, २३ नवम्बर । निर्वाचन आयोग ने अब स्थानीय तह स्थित केन्द्र से भी मतदाता नामावली संकलन कार्य शुरु करने की तैयारी की है । आयोग ने कहा है कि आगामी मार्गशीर्ष १७ गते से देशभर स्थित ६३७ स्थानीय तह से मतदाता नामावली संकलन की जाएगी । आज तक देशभर स्थित ७७ जिला प्रशासन कार्यालय और ४० इलाका प्रशासन कार्यालय से यह काम होता आ रहा था ।
निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता शालिग्राम शर्मा के अनुसार हिमाली और पहाडी जिला स्थित स्थानीय तह में १० दिन और तराई, भित्री तराई और काठमांडू उपत्यका स्थित स्थानीय तह में १५ दिन तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगा । आयोग ने यह भी कहा है कि आगामी मार्गशीर्ष २७ गते से सभी निर्वाचन कार्यालयों से अन्य जिला में रहनेवाले नागरिको का भी विवरण संकलन होने जा रहा है । स्मरणीय है, १६ साल उम्र पूरा होनेवालो का विवरण आयोग की ओर से संकलन हो रहा है, लेकिन मतदाता नामावली में नाम समावेश करने के लिए १८ साल पूरा होना अनिवार्य है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *